search

दिल्ली में गुजरती फरवरी के साथ सर्दी की विदाई तय, बढ़ते तापमान से बदला मौसम का मिजाज; आज छाए रहेंगे बादल

Chikheang 1 hour(s) ago views 784
  

दिल्ली में फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम करवट ले सकता है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम करवट ले सकता है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सर्दी का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाने का अनुमान है। वहीं, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और अगले सात दिनों तक यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
दिनों दिन चढ़ रहा पारा

शुक्रवार को अधिकतम 28.4 डिग्री (सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज हुआ था। शनिवार को भी 28-30 डिग्री अधिकतम और 12-14 डिग्री न्यूनतम की उम्मीद जताई गई थी। इसी रुझान में 22 फरवरी को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है, जबकि 23 फरवरी को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि सोमवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्की धुंध या कोहरा आम बात है, लेकिन दोपहर तक मौसम सुहावना हो जाता है।
बढ़ता तापमान और स्थिर हवा

वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। एवरेज AQI 208-210 के आसपास \“खराब\“ श्रेणी में है, जहां कई इलाकों में 200 से ऊपर दर्ज किया गया। PM2.5 और PM10 स्तर मानकों से अधिक हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान और स्थिर हवा प्रदूषण को बनाए रख रही है।
अब हाइड्रेटेड रहना जरूरी

मौसम के इस चक्र में दिल्लीवासियों को अब गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह की ठंडक और धुंध दिन में धूप के साथ सुहावने मौसम में बदल जाती है। बाहर निकलने वालों के लिए दिन आरामदायक रहेगा, लेकिन प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल और हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 29-31 डिग्री तक जा सकता है, जो फरवरी के लिए असामान्य रूप से गर्म है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली के मॉडल टाउन में चार मंजिला घर में आग लगी, बाल-बाल बचे दर्जनभर लोग

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मासूम की हत्या: मौसी गिरफ्तार, डिप्रेशन में उठाया था खौफनाक कदम; पुलिस कर रही मानसिक स्थिति की पड़ताल

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सरिता विहार में बेड के बॉक्स में मां-बेटी का शव मिलने से सनसनी; पड़ोसी अकाउंटेंट पर हत्या का शक

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का समन: पंजाब के ACS, DGP और जालंधर CP 27 फरवरी को तलब
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165901