search

खुशखबरी! अब गर्मियों में नहीं होगी कटौती, प्रतापगढ़ के विस्तारित क्षेत्र में मिलेगी 24 घंटे बिजली

deltin33 1 hour(s) ago views 263
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण प्रतापगढ़। शहर के विस्तारित क्षेत्र के उपभोक्ताओं काे मई माह के अंतिम चरण में 24 घंटे बिजली मिलेगी। जहरगो में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद फिर लाइनों और पांच मेगा वोल्ट एंपियर क्षमता के ट्रांसफार्मर का सेटअप का कार्य शुरू होगा।

इस पहल से विस्तारित क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिलेगी। शहर के विस्तारित परिक्षेत्र में आने वाले पूरे केशवराय, जहरगो, पूरे माधव, पूरे केशवराय वार्ड के ऐसे मोहल्ले हैं, जहां शहरी परिक्षेत्र में आने के बाद भी उन्हें गांव के रोस्टर के अनुसार बिजली मिल रही है। 24 घंटे का रोस्टर यहां नहीं है।

अभी यहां ग्रामीण फीडर से ही बिजली दी जाती है। राजापुर और चिलबिला विद्युत उपकेंद्र के जरिए यहां बिजली की सप्लाई होती है। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। गर्मी में बहुत असुविधा होती है। खासतौर पर मई व जून के महीने में। यहां करीब तीन हजार उपभोक्ता हैं, लेकिन अब इन उपभोक्ताओं के दिन बहुरने वाले हैं। जल्द ही 24 घंटे बिजली मिलेगी।

जहरगो में पांच एमवीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र का कार्य प्रगति पर है। मई माह से यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद विस्तारित क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी। गर्मी के मौसम में उन्हें काफी राहत मिलेगी। एक्सईएन सदर रामाश्रय चौरसिया ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। भवन निर्माण के बाद उपकरणों का सेटअप कर इसका संचालन शुरू कराया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474845