search

मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित 6 राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी, एक करोड़ से अधिक वोटर्स के कटे नाम

cy520520 Yesterday 21:56 views 600
  

एसआईआर के बाद इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी।  



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित छह और राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही इन राज्यों में मतदाताओं की संख्या एसआईआर शुरू होने से पहले के मुकाबले एक करोड़ से अधिक कम हो गई है।

इस दौरान केरल में मतदाताओं की संख्या सबसे कम करीब तीन प्रतिशत घटी है, जबकि अंडमान-निकोबार में सबसे अधिक 16.87 प्रतिशत मतदाता कम हुए है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में 11.77 प्रतिशत, गोवा में 10.75 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 5.97 प्रतिशत व राजस्थान में 5.74 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या की कम हुई है।  
सबसे ज्यादा इस राज्य में कम हुए मतदाता

चुनाव आयोग के मुताबिक अंतिम सूची में ड्राफ्ट सूची के बाद भी बड़ी संख्या में नाम जोडे-हटाए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी ब्योरे के मुताबिक शनिवार को जिन छह राज्यों व केंद्र शासित की अंतिम सूची जारी की गई है, उनमें सबसे अधिक मध्य प्रदेश से सबसे अधिक करीब 34 लाख मतदाता कम हुए हैं।

वहीं राजस्थान से 31 लाख, छत्तीसगढ़ से 24.99 लाख, केरल से 8.97 लाख, गोवा से 1.27 लाख व अंडमान- निकोबार से 52 हजार मतदाता कम हुए है। इन राज्यों से एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित मिले मतदाताओं को हटाया गया है।

वहीं मसौदा सूची पर आपत्तियों के बाद गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है तो नए मतदाताओं को भी जगह दी गई है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बिहार के बाद जिन 12 राज्यों में एसआईआर का काम शुरू किया था, उनमें से अब तक नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। अभी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची आना बाकी है।
एसआईआर से पहले और बाद में कितने मतदाता

  • मध्य प्रदेश में एसआईआर से पहले 5.74 करोड़ मतदाता थे, जो बाद में 5.39 करोड़ हो गए। इस तरह कुल मिलाकर 34.25 लाख मतदाता कम हो गए।
  • राजस्थान में 5.46 करोड़ मतदाता थे जो एसाईआर के बाद 5.15 करोड़ रह गए। 31.36 लाख मतदाता कम हुए।
  • छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ वोटर थे और एसआईआर के बाद 1.87 करोड़ रह गए। 24.99 लाख मतदाता कम हुए।
  • केरल में 2.78 करोड़ मतदाता थे और एसआईआर के बाद 2.69 करोड़ बचे। 8.97 लाख मतदाता कम हुए।
  • गोवा में 11.85 लाख वोटर थे जो एसआईआर के बाद 10.57 लाख रह गए। 1.27 लाख कम हुए।
  • अंडमान-निकोबार में 3.10 लाख मतदाता थे और एसआईआर के बाद 2.58 लाख रह गए। 52 हजार मतदाता कम हुए।


यह भी पढ़ें: SC ने बंगाल SIR में न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने के दिए आदेश, EC को दी ये अनुमति
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161349