search

आरिफ मोहम्मद खान बोले, गोधरा कांड के बाद मोदी के आलोचक थे लेकिन गुजरात जाकर बदल गया नजरिया; दुनिया याद करेगी

cy520520 1 hour(s) ago views 704
  

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीएम मोदी की कार्यशैली और उनके विजन की जमकर सराहना की। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि साल 2002 में गोधरा में ट्रेन अग्निकांड के बाद जो कुछ हुआ, उसे लेकर वह पीएम नरेन्द्र मोदी (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) के कड़े आलोचक थे। मगर गुजरात में समय बिताने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली और उनके विजन की जमकर सराहना की।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोले...

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को पत्रकार व लेखक आलोक मेहता की पुस्तक \“रिवोल्यूशनरी राज: नरेन्द्र मोदी के 25 साल\“ के विमोचन के अवसर पर अपने संबोधन में आरिफ मोहम्मद ने कहा, “मैंने गुजरात में उस वक्त चार महीने से अधिक समय नहीं बिताया होता और विभिन्न समुदायों के लोगों से बातचीत नहीं की होती, तो शायद मेरी वही पुरानी मानसिकता बनी रहती। वहां रहकर मुझे एहसास हुआ कि उन्हें बहुत ही गलत और अनुचित तरीके से बदनाम किया जा रहा है।“
\“संभवतः सबसे गलत समझे गए व्यक्ति हैं\“

उन्होंने नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति हैं, जो कभी थकते नहीं हैं और हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में जुटे रहते हैं। वे संभवतः सबसे गलत समझे गए व्यक्ति हैं। उन्होंने \“मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019\“ के लिए भी प्रधानमंत्री को श्रेय दिया।
दुनिया याद करेगी

उन्होंने कहा, “दुनिया भर में तीन तलाक को अवैध माना जाता है, लेकिन भारत में इसे 2019 में पहली बार खत्म किया गया। मुझे विश्वास है कि 50 साल बाद दुनिया मोदी के इस महान कार्य को याद करेगी।“ कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह आदि मौजूद रहे।
भारत बन रहा है आर्थिक महाशक्ति: हरदीप सिंह पुरी

कार्यक्रम में हरदीप सिंह पुरी ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में हम 2 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था थे और आज हम 4.3 ट्रिलियन डालर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले एक-दो वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का समन: पंजाब के ACS, DGP और जालंधर CP 27 फरवरी को तलब

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का \“मिशन रीकनेक्ट\“ सफल, 40 दिन में 1,850 मोबाइल बरामद

यह भी पढ़ें- युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161308