search

निलंबित DIG भुल्लर के बिचौलिये कृष्णु की कोर्ट में अर्जी, खुद और पत्नी के बैंक खाते डी-फ्रीज करने की मांग

cy520520 1 hour(s) ago views 896
  

नाभा निवासी कृष्णु शारदा बुड़ैल जेल में है बंद।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आठ लाख रिश्वत केस में गिरफ्तार निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के बिचौलिये कृष्णु शारदा ने चंडीगढ़ सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर की है। राष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी खेल चुके नाभा निवासी कृष्णु ने अपने और अपनी पत्नी हनी शर्मा के पोस्ट ऑफिस खाते और बैंक अकाउंट को डी-फ्रीज किए जाने की मांग की है।

अदालत ने उसकी अर्जी पर सीबीआई को जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस अर्जी पर तीन मार्च को सुनवाई होगी। कृष्णु को सीबीआई ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। उसके साथ पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर भी पकड़े गए थे। वह दोनों मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से रिश्वत की मांग कर रहे थे।

वह शिकायतकर्ता को किसी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। फिलहाल दोनों बुड़ैल जेल में हैं। सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित कोठी पर छापेमारी भी की थी जहां से सीबीआई को साढ़े सात करोड़ रुपये कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161233