search

लेबनान में इजरायल का हमला, हिजबुल्ला कमांडर समेत 12 लोगों की मौत

Chikheang 4 hour(s) ago views 516
  

इजरायल का लेबनान पर हमला।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेबनान की बेका घाटी में शुक्रवार को इजरायली हमलों में 12 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल है।

इजरायली सेना के अनुसार उसने बेका घाटी में हिजबुल्ला के कमान सेंटर को निशाना बनाया था। ये हमले हाल के हफ्तों में पूर्वी लेबनान में हुए सबसे घातक हमलों में से हैं और इजरायल और हिजबुल्ला के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए नाजुक युद्धविराम की परीक्षा ले सकते हैं, जो बार-बार उल्लंघन के आरोपों के कारण तनावपूर्ण बना हुआ है।
फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को भी बनाया गया निशाना

इससे पहले, शुक्रवार को एक अन्य इजरायली हमले में बंदरगाह शहर सिडोन में एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोग मारे गए। सेना ने कहा कि उसने ऐन अल-हिलवे शिविर में एक \“\“हमास कमांड सेंटर\“\“ को निशाना बनाया।
हमास ने मानी यह बात

हमास ने स्वीकार किया कि हमले में उसके दो सदस्य मारे गए हैं, लेकिन कमांड सेंटर पर हमले के दावे को \“\“कमजोर बहाना\“\“ बताया।

यह भी पढ़ें: इजरायल का वेस्ट बैंक पर नया दावा: फलस्तीनी जमीन पर कब्जे की कोशिश, मिस्र और कतर ने की निंदा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165749