हमीरपुर में एक मंदिर में नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकतें की। प्रतीकात्मक फोटो
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक मंदिर में रह रहे कथित बाबा पर दो नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। महिला पुलिस थाना के तहत कोहली के राधा कृष्ण मंदिर का यह मामला बताया जा रहा है। कथित बाबा की इस हरकत के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है व पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हें।
परिवार के सदस्यों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपित को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
मंदिर से आई लड़की ने बताई बाबा की हकीकत
उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि जब वह एक मंदिर में गई तो वहां पर लड़की को आवाज दी। लड़की मंदिर से रोते हुए बाहर निकली और अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। इसके उपरांत अन्य परिचित लड़की ने भी आरोपित पर गलत हरकतें करने का आरोप लगाया है।
आसपास के लोगों के भी बयान ले रही पुलिस
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि प्रवासी लड़कियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपित को कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर चलती बस से गिरा यात्री, अनसुना कर ड्राइवर दौड़ाता रहा गाड़ी; लापरवाही का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: चंबा के बरौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने घेरा पुलिस थाना; आक्रोश के बाद 3 संदिग्ध पकड़े |
|