search

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुरू की पहल, श्रद्धालु अपनी राय दें और यात्रा को बनाएं और सुगम!

Chikheang 4 hour(s) ago views 719
  

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के उपायों पर भी सुझाव आमंत्रित।



संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को और अधिक सुगम व आध्यात्मिक बनाने तथा यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से देश-विदेश के भक्तों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

यह पहल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों पर शुरू की गई है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से यात्रा से संबंधित विभिन्न सुविधाओं—जैसे आधारभूत संरचना, स्वच्छता, आवास, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं—को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने का आग्रह किया है, ताकि श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को और अधिक सहज, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण बनाया जा सके। साथ ही, यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के उपायों पर भी सुझाव मांगे गए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दें

श्रद्धालु अपने सुझाव श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org.in. के माध्यम से भेज सकते हैं, जिससे प्राप्त सुझावों की व्यवस्थित समीक्षा कर समयबद्ध रूप से लागू किया जा सके। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों तथा कटड़ा में लगाए गए सुझाव पेटियों में भी भक्त अपने सुझाव दे सकते हैं।

श्राइन बोर्ड ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है, ताकि हर वर्ष लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों के लिए यात्रा प्रबंधन और सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। इसी क्रम में क्षेत्र में पारंपरिक धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्राइन बोर्ड विभिन्न मंदिरों के पुजारियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

यह कार्यक्रम फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होगा, जिसमें पुजारियों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों के संचालन, कर्मकांड की शुद्ध परंपरा तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस कार्यक्रम से न केवल धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी बल्कि श्रद्धालुओं को भी अधिक व्यवस्थित एवं प्रामाणिक पूजा-अनुभव प्राप्त होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165731