search

बिहार में SBI का ATM लूटने आए थे बदमाश, मुंबई में बजा अलार्म; पुलिस देख भागे लुटेरे

Chikheang 3 hour(s) ago views 232
  

एटीएम में चोरी करने पहुंचे था लुटेरे। (जागरण)



संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एटीएम में शनिवार की भोर लगभग तीन बजे लुटेरों लूट का असफल प्रयास किया।

इस एटीएम की ऑनलाइन निगरानी मुंबई में कर रही बैंक की टीम ने अलार्म बजते ही इसकी सूचना एसपी को दी। जिसके बाद एसपी ने थनाध्यक्ष व एसडीपीओ को घटना की जानकारी देते हुए लुटेरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस के पहुंचते ही लुटेरे भाग निकले। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया।  

बाजारवासियों ने बताया कि भोर में लगभग तीन बजे गोली की आवाज सुनाई देते ही सड़क किनारे पुलिस को किसी का पीछा करते हुए देखा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान तीन-चार चक्र गोली चलने की बात बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बाजार स्थित पूर्व सरपंच विजय सोनी के मकान में एसबीआई की एटीएम काफी दिनों से संचालित है। घर वाले बताते हैं कि गोली की आवाज सुनने के बाद नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई।

बैंक अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह करीब तीन बजे की है। कुछ लुटेरे एटीएम में घुस कर मशीन के साथ तोड़फोड़ कर रहे थे। इसकी जानकारी अलार्म बजने के बाद मुम्बई में एटीएम की निगरानी कर रही टीम को हुई।

टीम में शामिल एक अधिकारी ने इसकी सूचना एसपी रौशन कुमार को दी। एसपी से इसकी सूचना मिलते ही थाना की पुलिस एटीएम तक पहुंच गई। लोगों के अनुसार पुलिस को देखते ही लुटेरे गोली चलाते हुए भाग निकले। जवाब में पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई।

भागने की जल्दीबाजी में अपना चप्पल, गमछा व गैस सिलेंडर आदि औजार भी छोड़ गए हैं। पुलिस द्वारा भाग रहे लुटेरों की पीछा भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे लुटेरे

बाजारवासियों के अनुसार लुटेरे एटीएम को लूटने के लिए पूरी तैयारी में थे। काली स्कॉर्पियो से एटीएम तक आए व मशीन काटने के लिए गैस कटर, गैस सिलेंडर समेत अन्य औजार वहां उतारकर स्कॉर्पियो को थोड़ी दूर सड़क किनारे लगवा दिया। ताकि भागने में सुविधा हो सके।
विक्रमगंज की ओर भाग निकले लुटेरे

भोर में अचानक पुलिस की गाड़ी आते देख सकते में आए लुटेरे किसी तरह जान बचाकर गोली चलाते हुए अपनी स्कॉर्पियो पर सवार हो बिक्रमगंज की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मधेपुरा, लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली


घटना भोर में लगभग तीन बजे की है। एटीएम लुटेरे पुलिस को देख भाग निकले। घटनास्थल से 315 बोर का एक खोखा बरामद की गई है। एटीएम काटने का कुछ औजार भी मिला है। फोरेंसिक टीम भी जांच की है। सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।
-

सिंधु शेखर सिंह, एसडीपीओ, विक्रमगंज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165707