search

PM Suryaghar Yojana: सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 78 हजार की सब्सिडी, 5 साल तक का मेंटिनेंस फ्री

Chikheang 1 hour(s) ago views 476
  

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, लौरिया। पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा कक्ष में शनिवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने की।

योजना के जीआरएम साकेत सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा बिहार सरकार ऊर्जा विभाग के सहयोग से संचालित है। इसके लिए ग्राम भारत इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को एजेंसी सत्यापित किया गया है।

एजेंसी ग्रामीण, शहरी, घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के यहां सोलर सिस्टम स्थापना के लिए अधिकृत है। घरेलू उपभोक्ताओं को भारत सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये तक का अनुदान सोलर सिस्टम लगने के 14 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

साथ ही तीन किलोवाट तक के सिस्टम के लिए आधार व पैन लेकर लोन भी दिया जाएगा। इसके लिए किसी आय प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। लोन की राशि पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देय होगा। ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश सभी बैंकों को दिए गए हैं।
पांच वर्ष तक मुफ्त में एजेंसी करेगी रख रखाव

बैठक में बताया गया कि सोलर पैनल पर 25 वर्ष, सोलर इनवर्टर पर आठ वर्ष की वारंटी है। एजेंसी द्वारा पांच वर्षों तक निशुल्क रख-रखाव की सुविधा दी जाएगी। बीडीओ संजीव कुमार, अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ और बीपीआरओ सोनाली गुप्ता ने पात्र लाभुकों की पहचान, ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति प्रक्रिया की जानकारी दी।

बिजली विभाग के जेई संजय कुमार सिंह व संजय कुमार शर्मा ने तकनीकी मानकों के अनुरूप स्थापना पर जोर दिया। बैठक में मुखिया, जनप्रतिनिधि, समिति व वार्ड सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की गई।

यह भी पढ़ें- बिहार में पराली जलाने वाले 1807 किसानों को बड़ा झटका, सरकारी लाभ से हुए वंचित

यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में सारण पुलिस: हत्या, लूट और पॉक्सो के आरोपियों समेत 39 दबोचे गए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165647