search

प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स भरी नाव पर हमला; 3 की मौत

Chikheang 2026-2-21 15:26:42 views 808
  

पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के संदेह में एक नाव पर हमला कर तीन लोगों को मार गिराया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने बताया कि नाव ज्ञात तस्करी मार्ग पर चल रही थी।
अब तक 43 ऐसी कार्रवाई

सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरेबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत में ऐसी कम से कम 43 कार्रवाइयों में 148 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्टेल के खिलाफ इसे जरूरी कदम बताया है।
तीन लोगों के मारे जाने की खबर

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही थी। इस हमले में तीन लोग मारे गए।
ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कदम

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और उसने इन हमलों को ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन: ड्रग्स भरी तीन नावें तबाह, 11 की मौत

यह भी पढ़ें- हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा ऑपरेशन, बीच समुद्र में रोका प्रतिबंधित ईरानी तेल टैंकर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244