search

31 मार्च के बाद भी दिल्ली में जारी रह सकती है मौजूदा आबकारी नीति, नई नीति तैयार होने तक विस्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 441
  

दिल्ली में जारी रह सकती है मौजूदा आबकारी नीति। फोटो: आर्काइव



31 मार्च के बाद भी दिल्ली में जारी रह सकती है मौजूदा आबकारी नीति

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में 31 मार्च के बाद भी वर्तमान आबकारी (एक्साइज) नीति जारी रह सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई आबकारी नीति तैयार होने तक सरकार मौजूदा व्यवस्था को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग ने वर्तमान नीति को एक और अवधि के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ड्यूटी आधारित आबकारी नीति, जो लाइसेंस वर्ष 2022-23 से लागू है, को पिछले वर्ष भी बढ़ाया गया था। जून 2025 में इसे 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए विस्तार दिया गया था।

दिल्ली में वर्ष 2021-22 की नई आबकारी नीति, जिसमें खुदरा शराब बिक्री में निजी खिलाड़ियों को अनुमति दी गई थी, को जुलाई 2022 में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद सितंबर 2022 से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई, जिसे ही वर्तमान आबकारी नीति कहा जाता है।

सरकार अब नई आबकारी नीति तैयार करने पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को नई नीति का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए थे।

अधिकारियों के अनुसार नई नीति का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और गुणवत्ता युक्त शराब की उपलब्धता बनाए रखना है। फिलहाल मौजूदा नीति के तहत दिल्ली सरकार की चार सरकारी निगम राजधानी में खुदरा शराब की दुकानों का संचालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो हुई स्मार्ट, AI चैटबाॅट से टिकट; शिकायत का निवारण और सुरक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह हाईटेक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165494