search

मुंगेर में फंदे से लटकी मिली 2 बच्चों की मां, प्रेमी पर हत्या करने का आरोप

deltin33 1 hour(s) ago views 256
  

मुंगेर में फंंदे से लटका मिला महिला का शव। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में शुक्रवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

महिला मुरारी वर्मा की पत्नी रीना देवी (30) है। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान लल्लू पोखर निवासी बुधो सहनी घर पहुंचा और रीना देवी से मोबाइल नंबर मांगने लगा।

नंबर देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर रीना देवी देर रात थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने निकली थी। बताया गया कि रास्ते में गश्ती पर तैनात पुलिस ने उसे सुबह आने की सलाह दी। इसके बाद वह घर लौट आई।
फंदे पर लटकटा मिला शव

शनिवार की अहले सुबह जब पति शादी समारोह से वापस आए तो उन्होंने कमरे में पत्नी को फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपित और रीना देवी के बीच पहले से मोबाइल पर बातचीत होती थी।

इस बात की जानकारी मिलने पर उसने मोबाइल फोन तोड़ दिया था और नंबर भी बदल दिया गया था। इसके बावजूद आरोपित द्वारा फिर से नंबर मांगे जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी।
हत्या का आरोप

एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। स्वजन का आरोप है बुधो सहनी ने हत्या कर फंदे से लटका दिया है। पुलिस अब हत्या व आत्महत्या की जांच कर रही है।

घटना के बाद महिला अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के इन जिलों से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, होली पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत; चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों को मिला रोजगार का नया ठिकाना, 50 महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474510