जागरण संवाददाता, फतेहपुर। बांदा टांडा मार्ग पर बहुआ कस्बे के समीप शुक्रवार देर रात बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक के दो सवार पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। वहीं दूसरी पर सवार दो युवक भी गंभीर घायल हो गए।
दोनों की हालत नाजुक है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली क्षेत्र के सिधाव निवासी सौरभ द्विवेदी और बिन्दकी कोतवाली के दुगरेई निवासी गजराज पाल की मौके में मौत हो गई है, अन्य घायलों को इलाज के सदर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, घटना स्थल में हेलमेट नहीं मिला है |