search

पर्यटकों को लुभा रहा विंटर लाइन का अद्भुत नजारा, देहरादून से महज तीन घंटे दूर है स्पॉट; पहुंच रहे सैलानी

LHC0088 2026-2-21 07:27:13 views 1261
  

विंटर लाइन का अद्भुत नजारा. Jagran



संवाद सूत्र, चकराता l उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज तीन घंटे की दूरी पर मौजूद पर्यटन स्थल चकराता में इन दिनों प्रकृति अपना मनमोहक रूप दिखा रही है।

बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां और नीला आसमान मिलकर ऐसा दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं, मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। विशेष रूप से सूर्यास्त के समय क्षितिज पर उभरती सुनहरी आभा (विंटर लाइन) अद्भुत होती है।

स्थानीय निवासी वीरेंद्र जोशी, उमा दत्त जोशी, सालक राम जोशी, कमल रावत, दिनेश चांदना, नारायण कोठारी और चंदन रावत का कहना है कि मौसम साफ होने से विंटर लाइन पहले से अधिक स्पष्ट और आकर्षक दिखाई दे रही है। सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, जिससे होटलों में बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- मसूरी में नहीं उत्‍तराखंड के इस हिल स्‍टेशन में दिखा विंटर लाइन का अद्भुत नजारा, पहुंचे सैलानी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126