search

Holi Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर किए व्यापक इंतजाम, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 23 विशेष ट्रेनें

cy520520 1 hour(s) ago views 106
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। होली पर्व के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल के प्रमुख स्टेशनों दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा पर विशेष व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल ने कई होली उत्सव विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। पुरी-पटना के बीच गाड़ी संख्या 08439/08440 साप्ताहिक चलाई जाएगी। गोंदिया-पटना के बीच 08861/08862 विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर चलेगी।

पटना–नई दिल्ली के बीच 03293/03294 प्रतिदिन सेवा देगी। इसी तरह पटना–चर्लापल्ली (03253/03254/03255) साप्ताहिक आधार पर, तथा शेखपुरा–आनंद विहार (02397/02398 एवं 03697/03698) के बीच विभिन्न दिनों में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त पुणे–दानापुर (01481/01482 एवं 01449/01450) और लोकमान्य तिलक टर्मिनल–दानापुर (01143/01144) के बीच प्रतिदिन एवं साप्ताहिक विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।

अहमदाबाद–पटना स्पेशल (09447/09448) का परिचालन भी 25 एवं 27 मार्च तक होली स्पेशल के रूप में विस्तारित किया गया है, जो डीडीयू, आगरा फोर्ट और कोटा के रास्ते चलेगी।

यह भी पढ़ें- नेपाल के मधेश विधानसभा अध्यक्ष ने सराही बिहार की समृद्ध लाइब्रेरी, जनकपुर में भी बनाने का किया एलान

यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले: सीएम नीतीश कुमार का इकबाल कायम, बिहार बना नक्सलमुक्त प्रदेश

यह भी पढ़ें- बिहार में सकरी और रैयाम चीनी मिलों को फिर से चालू करने की तैयारी, गन्ना आपूर्ति के लिए 2401 गांव आरक्षित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160945