search

लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर: एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 लोग घायल

cy520520 1 hour(s) ago views 570
  

निराला नगर में कार ने कई गाड़ियों मारी टक्कर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। निराला नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर युवक ने तेज रफ्तार में लगभग 100 मीटर दूर तक कार दौड़ा दी। इस बीच अनियंत्रित कार ने सात वाहनों में टक्कर मार दी। घटना में एक युवती समेत कुल तीन लोग चोटिल हो गए। लोगों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।  

पुलिस के मुताबिक, आईटी चौराहे की ओर से एक कार निराला नगर की तरफ जा रही थी। इस बीच कार अनियंत्रित हो गई। कार सवार ने पहले बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी। इसके बाद दो अन्य गाड़ियों में भी टकरा गई। सड़क किनारे एक बाइक पर बैठी युवती आयुषी चोटिल हो गई।

इसके बाद कार सवार ने सड़क किनारे खड़ी चार अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मारी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार सवार के नशे में होने के आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक कार सवार की पहचान मड़ियांव के एल्डिको कॉलोनी निवासी संदीप के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। हसनगंज इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लालच देकर थमा दिए फर्जी ब्रांड, यूपी में निवेशकों के 14 करोड़ हड़पने वाली महिला अधिकारी गिरफ्तार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160885