search

यूटीएस मोबाइल सेवा बंद, अब सिर्फ रेलवन एप से टिकट; डिजिटल भुगतान पर 3% छूट, IRCTC अपडेट

deltin33 1 hour(s) ago views 195
  

रेलवन एप बन गया यात्रियों का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, यूटीएस मोबाइल सेवा समाप्त



जागरण संवाददाता, भागलपुर। रेल मंत्रालय ने 01 मार्च 2026 से “यूटीएस ऑन मोबाइल” ऐप सेवा को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद अब सभी यात्रियों को “रेलवन” ऐप के माध्यम से ही टिकट बुकिंग करनी होगी। मालदा मंडल के पीआरए के अनुसार यह कदम भारतीय रेलवे के डिजिटल परिवर्तन अभियान के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के लिए उठाया गया है।

रेलवन ऐप में अब यूटीएस ऑन मोबाइल और रेल कनेक्ट की सेवाओं को एकीकृत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यात्री एक ही लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट बुकिंग के साथ-साथ ट्रेन, कोच और प्लेटफॉर्म की स्थिति, पीएनआर जानकारी, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, शिकायत दर्ज करने, खानपान ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। पहले इन सभी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप और प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने पड़ते थे, जैसे आइआरसीटीसी से आरक्षित टिकट, एनटीइएस से ट्रेन की लाइव स्थिति, रेल मदद से शिकायत और फूड ऑन ट्रैक से खानपान। अब सब कुछ एक ही ऐप में उपलब्ध होगा।

रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट बुक करते समय यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पहले यह छूट केवल आर-वॉलेट से अनारक्षित टिकट लेने पर मिलती थी, लेकिन अब UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और गैर-बैंकिंग एप्स से भुगतान करने पर भी यह सुविधा मिलेगी। आर-वॉलेट रिचार्ज पर भी तीन प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है और नकद रहित लेन-देन को प्रोत्साहित करेगा।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवन ऐप में अब कनेक्टिंग यात्रा का विकल्प भी उपलब्ध है। इसका लाभ यह है कि जब किसी डायरेक्ट ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचना संभव नहीं होता, तो ऐप यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन और स्टेशन के आधार पर बेहतर यात्रा विकल्प सुझाता है। इसमें प्रारंभिक और द्वितीयक ट्रेन के बीच समय का अंतर भी दिखाया जाता है, ताकि स्टेशन पर कनेक्शन का इंतजार सहज और सटीक हो।
रेलवन एप से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं


  • अनारक्षित (सामान्य), आरक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग, डिजिटल प्लेटफार्म टिकट बुकिंग

  • लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस

  • पीएनआर स्थिति की जानकारी

  • कोच एवं प्लेटफॉर्म स्थिति की जानकारी

  • टिकट निरस्तीकरण एवं धनवापसी की ट्रैकिंग

  • यात्री फीडबैक और सहायता सेवाएं

  • डिजिटल भुगतान के माध्यम से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर 3 प्रतिशत छूट

  • आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3 प्रतिशत बोनस

  • इस प्रकार रेलवन ऐप यात्रियों के लिए सुविधा, डिजिटल पहुंच और नकद रहित भुगतान सुनिश्चित करने वाला एक संपूर्ण मंच बन गया है।


रेलवन ऐप को क्रिस (सेंट्रल रेलवे इंफार्मेशन सेंटर) ने बीटा संस्करण के रूप में जनवरी 2026 में लॉन्च किया था। इसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप के जरिए यात्री केवल टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्लेटफार्म टिकट, आरक्षित टिकट, लाइव ट्रेन जानकारी, कोच पोजिशन, पीएनआर स्थिति, ट्रेन स्टेटस, शिकायत निवारण और खानपान की सुविधा भी एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे।

इस एकीकृत प्लेटफॉर्म से यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन कोड बदलकर अलग-अलग ट्रेन खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टिकट बुकिंग में सरलता के साथ-साथ सुरक्षित और नकद रहित लेन-देन सुनिश्चित किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवन ऐप यात्रियों को डिजिटल पहुँच को सरल और तेज़ बनाने के साथ-साथ सुरक्षा, सुविधा और आर्थिक लाभ देने की दिशा में भी मदद करेगा। इस तरह रेलवन ऐप भारतीय रेलवे की डिजिटल पहल का प्रमुख हिस्सा बन गया है, जो यात्रियों के लिए आधुनिक और सुविधाजनक टिकटिंग अनुभव उपलब्ध कराता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474339