search

हम मुसलमान हैं, सैनी से कैसे शादी कर देते? संभल में सगी बहन के कत्ल पर पिता का रूह कंपा देने वाला बयान

deltin33 1 hour(s) ago views 43
  

गांव मतावली में घटना के बाद जानकारी करते एएसपी कुलदीप सिंह और आरोप‍ित जाने आलम  जागरण



जागरण संवाददाता, संभल। मतावली पट्टी गांव में सिर्फ एक युवती की हत्या नहीं बल्कि रिश्तों का कत्ल किया गया है। वो, भी झूठी शान और मजहबी नफरत की वजह से। वहीं युवती के पिता को उनके बेटे के कृत्य पर कोई पछतावा भी नहीं है। वह पूरी बेबाकी से कह रहा है कि बेटी को मारने का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि मारने से घर की इज्जत बच गई है। एक न्यूज चैनल के लिए दिए गए पिता के इस बयान की वीडियो प्रसारित हो रही है, जिसकी चारों तरफ आलोचना भी हो रही है।

दरअसल, रूप जहां गांव के ही शिवम सैनी से लंबे समय से प्रेम करती आ रही थी। पिछले एक महीने से रूप जहां के घर में इस प्रेम-प्रसंग को लेकर घमासान चल रहा था। दो-तीन दिन से पंचायतों का दौर भी जारी था। पिता नौशे खां ने बताया कि बेटी रूप जहां, शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांव वाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते वह परेशान था।

दो दिन पहले वह शिवम के साथ चली गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी घर वालों के साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। किसी तरह प्रधान की मदद से उसे मनाकर घर ले आया। इसके बाद भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, इसलिए बेटे ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। ऐसी लड़की को मारना सही है।

हम मुसलमान हैं। बेटी का प्रेमी सैनी है। शादी कैसे कर देते। अगर, हमारी बिरादरी में शादी की बात होती, तो हम करा देते। मुझे कोई पछतावा नहीं है। उधर, नौशे ने बताया कि प्रधान जब बेटी को लेकर आया तो उसने 3 लाख रुपये मांगे।

कहने लगा कि पुलिस और थाने के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे लगेंगे। मैंने 1.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद बेटी को घर लाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद बेटे जाने आलम ने उसकी हत्या कर दी।
प्रेमी की मां का दावा दो माह पहले शादी कर चुकी थी रूप जहां

असमोली थाने क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी में जिस बहन की भाई ने गला दबाकर हत्या की है। उसने दो महीने पहले अपने हिंदू प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। यह दावा प्रेमी की मां ने करते हुए हत्यारोपित भाई के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। उधर, हत्यारोपित के परिवार के लोग फरार हैं और घर बंद पड़ा हुआ है।

बता दें कि गांव में नोशे खां का परिवार रहता है। इनकी 19 वर्षीय बेटी रूप जहां का गांव के ही हिंदू युवक शिवम सैनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो-तीन दिन से युवती की शादी को लेकर रार चली आ रही थी। इस क्रम में गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे परिवार के सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर सिर्फ रूप जहां और भाई जाने आलम था।

इसी बीच चारपाई पर सोते समय भाई जाने आलम ने बहन रूप जहां का गला घोंट हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद उसने स्वयं ही 112 डायल पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन को मार डाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपित भाई को भी हिरासत में ले लिया था।

इस प्रकरण में अब प्रेमी शिवम की मां हरप्यारी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जिस युवती की हत्या हुई है। उससे उनका पुत्र प्रेम करता और दो महीने पहले इन्होंने चोरी-छिपे शादी भी कर ली थी। यानी, अब सास की हैसियत से उन्होंने यह केस दर्ज कराया है। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपित का चालान कर दिया है।
प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

रूप जहां ने पुलिस को बताया था कि वह बालिग है और प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया। थाने में पंचायत हुई। रूप जहां से परिवार के सामने उसकी इच्छा पूछी गई।

रूप जहां ने परिवार को छोड़कर प्रेमी शिवम के साथ जाने की बात कही। दोपहर बाद पुलिस ने रूप जहां को शिवम के साथ भेज दिया। शिवम सुरक्षा के लिहाज से उसे लेकर अमरोहा में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही।




यह भी पढ़ें- संभल में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बहन की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474336