search

देहरादून में डॉक्टर ने अपनी ही रिसेप्शनिस्ट को लगाया चूना, झाड़-फूंक के बहाने सोने के गहने लेकर हुआ फरार

deltin33 Yesterday 23:57 views 134
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। होम्योपैथिक चिकित्सक ने अपनी ही रिसेप्शनिस्ट को झांड़-फूंक के नाम पर गूंदे आटे में सोना मंगवाया और सोना लेकर फरार हो गया।

क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में अनिल रावत निवासी राजपुर ने बताया कि उनकी पत्नी सुभाष नगर क्लेमेटाउन स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट है।

क्लीनिक के चिकित्सक सर्वेश ने उनकी पत्नी को कहा कि तुम आर्थिक मामलों में घर से कुछ परेशान लग रही हो। उनकी पत्नी ने चिकित्सक को घर की आर्थिक परेशानी के बारे में बताया।

चिकित्सक ने उनकी पत्नी को बताया कि वह झाड़-फूंक भी करता है। चिकित्सक ने बताया कि घर में रखे सोने के गहनों को गूंदे हुए आटे के अंदर रखें।

कहा कि अगले दिन उसे गूंदे हुए आटे से सोने को निकालकर पानी में डालें और एक सप्ताह तक रोजाना उस पानी से नहाएं। उनकी पत्नी ऐसा ही करने लगी।

10 नवंबर को चिकित्सक ने उनकी पत्नी को फिर से गूंदे हुए आटे के अंदर सोने के जेवर रखकर क्लीनिक बुलाया और गूंदे हुए आटे को पत्नी को वापस देकर जल्दी घर भेज दिया।

जब उनकी पत्नी ने घर जाकर नहाने के लिए गूंदे हुए आटे में रखे सोने को देखा तो उसमें सोना नहीं था। उनकी पत्नी ने डाक्टर सर्वेश के मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था।

जब क्लीनिक पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। अनिल रावत ने बताया कि अगले दिन जब उन्होंने पत्नी के गले में चेन व कान के झुमके नहीं देखते तो पूछा।

तब उनकी पत्नी ने पूरी कहानी बताई। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिक्षिका के घर से तीन सोने की चेन और हार चोरी

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका ने घर से सोने के गहने चोरी संबंधी मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में हीरा रावत निवासी बनियावाला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षिका है और अकेली रहती हैं।

उनके मकान में कुछ किरायेदार भी रहते हैं। 19 फरवरी को वह किसी कारणवश घर से बाहर गई थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से तीन सोने की चेन व एक हार चोरी कर दिया।

थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- CBI व IPS अधिकारी बनकर दून की बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने ऐंठे तीन करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन को अपनी बताकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, नकदी और लग्जरी कार बरामद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474324