search

हिसार में पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Chikheang 2026-2-20 21:56:47 views 684
  

हिसार में पिकअप ने बाइक सवार को कुचला। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, बरवाला (हिसार)। हसनगढ़ के समीप वीरवार रात काे एक पिकअप ने बाइक काे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक चालक गांव हसनगढ़ निवासी 27 वर्षीय अमित की माैत हाे गई। पुलिस ने अमित के चाचा कुलदीप के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस काे दी शिकायत में गांव हसनगढ निवासी कुलदीप ने कहा है कि 19 फरवरी रात को मैं व मेरा भतीजा अमित अपने खेत से कार्य निपटाकर अपने घर के लिए चले थे। मेरा भतीजा अमित बाइक पर सवार था।

मैं अमित के पीछे था। जब अमित व मैं हसनगढ की ढाणी के पास पहुंचे तो एक पिकअप गाड़ी गांव हसनगढ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसने बाइक को टक्कर मार दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244