search

Railway News: होली पर यात्रियों को राहत, भोपाल मंडल से होकर गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें सूची व टाइमिंग

LHC0088 Yesterday 19:56 views 452
  

त्योहार स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। गोरखपुर, बनारस और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वालों को अब अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का विकल्प मिलेगा। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल – चार-चार ट्रिप

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बनारस के बीच यह स्पेशल ट्रेन 25, 26 फरवरी और 4, 5 मार्च को रवाना होगी। वापसी में 27, 28 फरवरी तथा 6, 7 मार्च को बनारस से चलेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। 22 कोचों वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल – 16-16 ट्रिप

पुणे से गोरखपुर के बीच यह प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी और 1 से 8 मार्च तक संचालित होगी। वापसी सेवा 22 फरवरी से 9 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल – 16-16 ट्रिप

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन 21 फरवरी से 8 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी सेवा 23 फरवरी से 10 मार्च तक संचालित रहेगी। भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। 22 कोचों के साथ यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा देगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल : 26 टन संदिग्ध गोमांस प्रकरण में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खून से पत्र, CBI जांच की मांग

रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि समय पर और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हो सके।


यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें। इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
- सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम, भोपाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163244