search

यूपी में शिक्षक संघ का एलान, TET से छूट नहीं मिली तो करेंगे दिल्ली कूच

deltin33 3 hour(s) ago views 713
  

शिक्षक संघ ने दिल्ली कूच करने का किया एलान।



संवाद सूत्र, शुजागंज (अयोध्या)। ब्लाक संसाधन केंद्र में आयोजित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यसमिति व संघर्ष समिति की बैठक में शिक्षकों ने आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया। संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट नहीं मिली तो शिक्षक दिल्ली कूच करने को बाध्य होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों को आश्वासन तो देती है, लेकिन सदन के भीतर अलग रुख अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी द्वारा लोकसभा में दिए गए जवाब शिक्षकों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को लेकर आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रभावी पैरवी न होने से आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। आगामी 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने की रणनीति भी बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अविनाश पांडे ने की तथा संचालन ब्लाक संयुक्त मंत्री रामकृष्ण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर ब्लाक मंत्री सतेंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास, संघर्ष समिति अध्यक्ष अली मुर्तजा, मंत्री हरिशंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष रामानुज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुरेश समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में \“प्रोजेक्ट अलंकार\“ से एडेड कॉलेजों को मिलेगी वित्तीय सहायता, संवरेंगे जर्जर भवन

यह भी पढ़ें- अधिक रंगीन होगी शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की होली, योगी आदित्यनाथ सरकार ने दोगुणा किया मानदेय
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474217