search

MPESB ITI Admit Card 2026: मध्य प्रदेश आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

cy520520 3 hour(s) ago views 271
  

MPESB ITI Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने (MPESB ITI Training Officer) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना अनिवार्य है।
MPESB ITI Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एमपीईएसबी की ओर से आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“MPESB ITI Training Officer Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

एमपीईएसबी की ओर से आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1120 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम और परीक्षा केंद्र आदि की जानकारी को अच्छे से जांच लें।  

यह भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें क्या है साल 2026 की थीम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160742