अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर के व्यासपुर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़कों व नीवों पर पीला पंजा चलाया। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि यह अवैध कॉलोनी करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही थी।
शुक्रवार को कॉलोनी में बनी पक्की सड़कें, नीवें और प्लॉटों की निशानदेही को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर को नियमानुसार नोटिस जारी किए थे, लेकिन विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई तथा भू-मालिकों आदि द्वारा अवैध कालोनी व निर्माण की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने के कारण इस अवैध कालोनी पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कालोनी में कोई भी प्लाट आदि की खरीद फरोख्त न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अवैध हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। |