ड्यूटी जाने के लिए आटो स्टैंड पर खड़ी नर्स पर किशोर ने फेंका तेजाब
- शाम को घर से ड्यूटी पर जाते समय स्टैंड पर आटो का कर रही थी इंतजार
- कोल्ड ड्रिंक की बोतल से तेजाब फेंकते हुए एक किशोर सीसीटीवी में कैद
जागरण संवाददाता, मेरठ : लोहियानगर आटो स्टैंड पर सरेआम दिल दहला देने वाली घटना अंजाम दी गई। एक किशोर ने घर से पीछा कर नर्स के ऊपर तेजाब फेंक दिया। महिला की छाती और हाथ झुलसे हैं। महिला को मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है, उसकी तलाश की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लोहियानगर निवासी एक महिला निजी अस्पताल में नर्स है। उसका पति राजमिस्त्री है। दंपती के तीन बच्चे हैं। 40 वर्षीय महिला मंगलवार शाम साढ़े सात बजे घर से अस्पताल जा रही थी। घर से ही एक किशोर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब लेकर उसका पीछा कर रहा था। लोहियानगर स्टैंड पर वह आटो का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए किशोर ने उसके चेहरे को निशाना बनाते हुए तेजाब फेंक दिया। महिला की छाती और हाथ पर तेजाब गिर गया। महिला झुलस कर चिल्लाने लगी। आरोपित किशोर मौके से भाग गया। लोग महिला को पास के अवध अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से स्वजन उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान कर ली गई है।
वर्जन...hisar-state,Chandigarh news, Haryana Ladli Laxmi Yojana, Ladli Laxmi Yojana launch, Haryana government schemes, women empowerment Haryana, Nayab Singh Saini, Haryana news, financial assistance for women,Haryana news
घर से नर्सिंग होम जाते समय नर्स के ऊपर तेजाब फेंका गया। हालांकि उसका हाथ और कपड़े जले हैं। फुटेज के आधार पर आरोपित किशोर को चिह्नित कर लिया गया है। तेजाब फेंकने की वजह पता की जा रही है। पुलिस की दो टीमें आरोपित की तलाश कर रही हैं।
- अंतरिक्ष जैन, एएसपी
---------
दहेज में एक लाख और बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब
दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक नहीं मिलने पर पति ने निकाह के पांच महीने बाद ही पत्नी को तेजाब पिला दिया। विवाहिता की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित पति सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी।
मुंडाली थानाक्षेत्र के गांव मेघराजपुर निवासी महकत अली ने बताया कि उनकी बेटी सोफिया का निकाह 28 अप्रैल को फतेउल्लापुर रोड स्थित न्यू इस्लाम नगर निवासी हसीन पुत्र तौसीन से हुआ था। निकाह में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग को लेकर सोफिया का उत्पीड़न करने लगे। कई दिन तक भूखा रखते थे और गंदगी साफ कराते थे। वह कई बार बेटी के ससुराल वालों को समझाकर गए थे। आरोप है कि मंगलवार रात में पति हसीन, ससुर तौसीन, सास शौकीना, ननद मुस्कान, सुहाना व मनिया ने सोफिया की पिटाई की और उसे जबरन तेजाब पिला दिया। तेजाब शरीर पर डालकर उसे झुलसा दिया। आरोपित गंभीर हालत में सोफिया को जोहर अस्पताल ले गए। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो आरोपित वहां से से भाग गए। हालत गंभीर होने पर मायके वाले उसे गढ़ रोड स्थित शिवशांति हास्पिटल ले गए। थाना प्रभारी योगेश चंद का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। |