रणवीर सिंह की धुरंधर और टॉक्सिक का होगा क्लैश (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) अभिनीत फिल्म \“टॉक्सिक\“ (Toxic) 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर (Dhurandhar) के साथ होगा। 20 फरवरी को \“टॉक्सिक\“ का टीजर जारी किया गया। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने इसे पसंद किया है, जबकि कुछ निराश हैं।
एक यूजर ने ट्वीट किया, “#ToxicTeaser बेहद निराशाजनक है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने मार्को और केजीएफ के दृश्यों को रीमिक्स कर दिया हो, उसमें दस गुना ज्यादा खून और क्रूरता जोड़ दी हो, और तर्क का नामोनिशान ही नहीं है। उम्मीद है कि पूरी फिल्म कुछ नया लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले मुश्किल में Dhurandhar 2, सेट पर उड़ी नियमों की धज्जियां; ब्लैकलिस्ट होगा आदित्य धर का स्टूडियो?
एक अन्य X यूजर ने लिखा, “यश की सबसे डरावनी और हिंसक वापसी—शानदार वार, दहाड़, हर फ्रेम पर दबदबा! रेट्रो गोवा + क्रूर एक्शन = नेक्स्ट-लेवल! डाउट नहीं होना चाहिए, ब्लॉकबस्टर वाली फीलिंग! यश या कुछ नहीं। अपनी रेटिंग कमेंट करें!“
एक अन्य यूजर ने लिखा,“सच कहूं तो जब Toxic 2025 में रिलीज होने वाली थी,तो ये मेरे लिए मच अवेटेड मूवीज में से एक थी क्योंकि डायरेक्टर का नाम देखकर मुझे लगा था कि यश कुछ अलग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह KGF और Marco का ही विस्तार लग रहा है। ToxicTeaser, Raya के इंट्रोडक्टरी टीजर से थोड़ा बेहतर है, लेकिन Dhurandhar The Revenge में जो कुछ है, उसका 1% भी नहीं है। मेरा मानना है कि यश में क्षमता है, लेकिन यह फिल्म सिर्फ यश के प्रशंसकों के लिए है, न कि आम दर्शकों के लिए।“
फिलहाल अभी देखें तो ऐसा साफ जाहिर हो रहा है कि धुरंधर द रिवेंज के टीजर ने जनता को टॉक्सिक से ज्यादा इम्प्रेस किया है। कन्नड़ में तो टॉक्सिक अच्छा परफॉर्म करेगी क्योंकि यहां यश की तगड़ी फैन फॉलोविंग। देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म हिंदी बेल्ट में कैसा परफॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: सेंसर बोर्ड से पास हुई धुरंधर 2, रन टाइम में बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म? |