search

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब छात्र 28 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

LHC0088 2026-2-20 14:57:25 views 1266
  



जागरण संवाददाता, औरैया। तिलक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया को अब और गति मिलने वाली है। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है।

तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. रवि कुमार ने बताया कि इग्नू का पाठ्यक्रम न केवल शिक्षा प्रदान करता है बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण और सहायक है।

समन्वयक उपनिदेशक डा. अनामिका सिन्हा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उन विद्यार्थियों को शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है।

अध्ययन केंद्र पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न आनर्स पाठ्यक्रम एवं रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्स भी एक्टिवेट हैं।  

इग्नू समन्वयक डा. राजेश कुमार का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए विद्यार्थी समय रहते तिलक महाविद्यालय औरैया केंद्र पर संपर्क करें। 28 फरवरी तक प्रवेश लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126