search

जल्द जारी होगा JNVST के Class 6 का Result, इस वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

deltin33 1 hour(s) ago views 727
  

JNVST Class 6 Result: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से आयोजित \“जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट\“ कक्षा 6 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो छात्र कक्षा 6 में दाखिला लेने के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र व अभिभावक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो (JNVST Class 6 Result 2026) पेपर-1 का रिजल्ट मार्च माह में और पेपर-2 का रिजल्ट मई माह में जारी किया जा सकता है।

ऐसे में सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में परिणाम देखते वक्त कोई परेशानी न हो।
इस वेबसाइट से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 का रिजल्ट एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र एवं अभिभावक कक्षा 6 का रिजल्ट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
JNVST Class 6 Result 2026 Date: इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

जेएनवीएसटी कक्षा 6 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद \“JNVST Class 6 Result 2026\“ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

इस डेट को हुई थी परीक्षा

एनवीएस की ओर से आयोजित जेएनवीएसटी कक्षा 6 का पहला पेपर 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित कराया गया था। बता दें, अब पेपर-2 का आयोजन 11 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IIT JAM Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी आईआईटी जेएएम प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474034