search

रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे हैं आगरा, वीआईपी रोड पर चाक चौबंद बंदोबस्त

deltin33 1 hour(s) ago views 524
  

भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेनकोविक।



जागरण संवाददाता, आगरा। रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शनिवार को आगरा आ रहे हैं। वे यहां ताजमहल देखेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर वीआईपी रोड पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

निर्धारित रूट की स्वच्छता, व्यवस्था देखने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभागों को सड़क गड्ढा मुक्त, स्वच्छता, सीवर व्यवस्था, सुंदरीकरण सहित आवश्यक कार्य के आदेश दिए।

जिलाधिकारी एवं नगरायुक्त ने वीआइपी रूट पर जगह-जगह रूक व्यवस्थाएं को देखा। कहा, सड़क पर गड्ढों का भराव कराया जाए। कहीं भी पेयजल पाइपलाइन लीकेज, जलभराव या सीवर ओवरफ्लो जैसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए संबंधित विभाग पहले से ही कार्य करें।

जलकल विभाग, सिविल एवं विद्युत शाखा के मुख्य अभियंताओं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को उनके विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर स्वास्थ्य विभाग को विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। विद्युत विभाग को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सिविल विभाग को सड़कों और मार्ग संबंधी सभी कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करने को कहा गया है।

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474028