search

कमजोर नतीजों के बाद भी उछले ABB इंडिया के शेयर, 6100 के पार पहुंचा भाव, क्या अब खरीदना चाहिए ये स्टॉक?

cy520520 4 hour(s) ago views 455
  

एबीबी इंडिया के शेयरों में तेजी



नई दिल्ली। एबीबी इंडिया के शेयरों (ABB India Share) में तिमाही नतीजों के बाद अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 20 फरवरी को शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। इस तिमाही में कंपनी ने ₹432.85 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल किया। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह 18.08% गिरा है।

सुबह एबीबी इंडिया के शेयर 5725 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 6155 रुपये का हाई लगा दिया। खास बात है कि पिछले एक महीने में इस स्टॉक ने 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में क्या इस कंपनी के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए, इस पर ब्रोकरेज और एक्सपर्ट ने अपनी राय रखी है।
मुनाफा गिरा फिर क्यों चढ़ा शेयर?

1. गिरावट पहले ही कीमत में शामिल

इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि नतीजों से पहले शेयर में दबाव था और बाजार ने कमजोर परिणामों का अनुमान पहले ही लगा लिया था इसलिए “खराब रिजल्ट” आने के बाद बड़ी बिकवाली नहीं दिखी, बल्कि शेयरों में तेजी आ गई।

उधर, कंपनी ने बताया कि एबीबी इंडिया के मुनाफे में गिरावट मुख्य रूप से बढ़ती सामग्री लागत और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण आई है।

2. मार्जिन और ऑर्डर बुक पर भरोसा

भले ही मुनाफा दबाव में रहा हो, लेकिन मैनेजमेंट की कमेंट्री और ऑर्डर बुक की स्थिति ने निवेशकों को भरोसा दिया कि आगे रिकवरी संभव है।

3. टेक्निकल ब्रेकआउट

शेयर ने ₹5,900–6,000 के रेजिस्टेंस जोन को जोरदार वॉल्यूम के साथ पार किया। इंट्राडे चार्ट पर तेज शॉर्ट कवरिंग भी दिखी। कीमत VWAP (₹6,027 के आसपास) के ऊपर टिक गई, जो इंट्राडे मजबूती का संकेत है।
शेयर पर टेक्निकल नजरिया

इंट्राडे सपोर्ट: ₹5,980 – ₹6,000

मजबूत सपोर्ट: ₹5,850

रेजिस्टेंस: ₹6,150 – ₹6,200

52 वीक हाई: ₹6,260 (इसके पास पहुंच चुका है)

यदि ₹6,200 के ऊपर क्लोजिंग मिलती है तो ₹6,260–6,350 की ओर मूव संभव है। नीचे की तरफ ₹5,900 के नीचे कमजोरी बढ़ सकती है। वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने एबीबी इंडिया के शेयरों पर \“न्यूट्रल\“ रेटिंग दी है और प्रति शेयर ₹5,310 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से गिरावट को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- नोवार्टिस इंडिया के शेयर में धमाकेदार तेजी, लगा 20% अपर सर्किट; बदल सकता है कंपनी का नाम

डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट और ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है और इसे किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं मानें। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160634