search

Nainital High Court को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस खंगाल रही पुराने शातिर की कुंडली

cy520520 3 hour(s) ago views 848
  

हाई कोर्ट में साइबर धमकी मामले में मुकदमा दर्ज. File Photo



जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट में धमकी भरा मेल आने के कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आइजी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है।

गुरुवार शाम को हाई कोर्ट के सहायक निबंधक एमएस सिरोही की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट की धारा-66 व भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने एसएसपी को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर पूरी कोर्ट परिसर का सेफ्टी आडिट कर रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही आगंतुकों की तलाशी के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। आइजी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में एटीएस टीम के साथ ही एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

यह भी पढ़ें- Nainital High Court बना जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी देने वाला देश का पहला हाई कोर्ट, मिलीं 258 कम्प्लेन

यह भी पढ़ें- अमेरिकी IP से नैनीताल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मांगा सर्वर डेटा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, नैनीताल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160553