search

Hardik Pandya को नंबर-5 पर क्‍यों भेजा जा रहा है? पूर्व क्रिकेटर ने सुपर-8 राउंड से पहले किया अहम सवाल

LHC0088 1 hour(s) ago views 834
  

हार्दिक पांड्या



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ ने हार्दिक पांड्या के बल्‍लेबाजी क्रम पर सवाल खड़ा किया है। भारत को अपना अगला मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेलना है।

हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के ग्रुप चरण में चार मैचों में दो बार नंबर-5 पर बल्‍लेबाजी की। वो नामीबिया और पाकिस्‍तान के खिलाफ नंबर-5 पर उतरे और क्रमश: 52 व 0 रन बनाए। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर पांड्या के बारे में बात करते हुए प्रमुख बात पर प्रकाश डाला।
मोहम्‍मद कैफ ने क्‍या कहा

कैफ ने कहा कि हार्दिक पांड्या आमतौर पर इतने ऊपर बल्‍लेबाजी करने नहीं आते हैं। उन्‍होंने ध्‍यान दिलाया कि प्‍लेइंग 11 में कई बाएं हाथ के बल्‍लेबाज होने के कारण पांड्या को ऊपर भेजा गया होगा, जिससे बाएं और दाएं हाथ के बल्‍लेबाज का संयोजन बन सके।


हार्दिक पांड्या नंबर-5 पर क्‍यों खेल रहे हैं? वो आमतौर पर नंबर-5 पर नहीं खेलते। दिल्‍ली में नामीबिया के खिलाफ वो नंबर-5 पर खेले क्‍योंकि टीम में कई बाएं हाथ के बल्‍लेबाज थे। तो बाएं-दाएं हाथ के संयोजन के कारण उन्‍हें ऊपर आना पड़ा और संतुलन बनाया। यह एक परेशानी है क्‍योंकि कई बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों के कारण विरोधी टीम के लिए योजना बनाना आसान हो जाता है।
-

मोहम्‍मद कैफ, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
रिंकू सिंह ने मौके को भुनाया

मोहम्‍मद कैफ ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की, जिन्‍होंने सीमित गेंदों में बड़े शॉट खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कैफ ने कहा, \“मैं रिंकू सिंह की तारीफ करूंगा। नीचे आना और ज्‍यादातर मौके को भुना दिया। भले वो दो या तीन गेंदों का सामना करे, वो एक या दो छक्‍के जड़ने में कामयाब होता है। ऐसी पारियां आगामी मैच में बड़ा फर्क पैदा करेंगी। इसलिए मैं रिंकू की तारीफ करता हूं और वो टीम की धरोहर हैं।\“

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारत की बड़ी कमजोरी आई सामने, नेपाल और ओमान जैसे टीम इंडिया के हालात

  

यह भी पढ़ें: सुपर-8 में अब सेमीफाइनल के लिए मचेगा सबसे बड़ा घमासान? भारत के साथ भिड़ेंगी सभी टॉपर टीमें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162855