search

गोरखपुर में सर्राफा दुकान में महिलाओं ने चुराए गहने, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

deltin33 1 hour(s) ago views 225
  

गहने चोरी करते हुए सीसी कैमरे में कैद हुई महिलाएं। फोटो- वीडियो ग्रैब  



संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। सर्राफा की दुकान पर खरीददारी करने गई महिलाओं ने जेवर चोरी कर लिए। यह घटना गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बेलीपार थाना के महातीर उपरा चौराहे पर स्थित श्याम ज्वेलर्स के यहां की है। चोरी की यह वारदात सीसी कैमरे में कैद है। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दुकानदार योगेश वर्मा ने बताया कि दोपहर में पांच महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंची। कान के टप्स, पायल व नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक गहने देखने के बाद उन्होंने एक-एक आभूषण खरीदने का दिखावा किया और वहां से चली गईं।

महिलाओं के जाने के बाद जब उन्होंने स्टाक का मिलान किया तो कुछ सोने के आभूषण गायब मिले। शक होने पर सीसी कैमरे का फुटेज देखा गया तो महिलाएं गहने चोरी करती नजर आईं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शहर को चार जोन में बांटकर दिलाएंगे जाम से निजात, बनेंगे अस्थायी यातायात थाने

योगेश वर्मा ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर पुलिस को सीसी कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया है। पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत बना हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470249