search

यूसीबी घोटाले के बीच खाताधारकों को राहत, पांच लाख तक की जमा वाले खातों से निकाल सकेंगे रुपए

cy520520 3 hour(s) ago views 658
  

आरबीआइ से मिला अर्बन कोओपरेटिव बैंक का प्रबंधन. Concept Photo



सुमन सेमवाल, देहरादून। अर्बन कोओपरेटिव बैंक (यूसीबी) में ऋण घोटाले और आरबीआइ के छह माह के प्रतिबंध के बीच राहत की खबर समाने आई है। जिन खाताधारकों के बैंक में पांच लाख रुपये तक जमा हैं, उन्हें जल्द निकासी की अनुमति मिल जाएगी। इसके अलावा 05 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि वाले खाताधारकों को आंशिक निकासी की अनुमति मिल सकती है।

यूसीबी में बैंक खातों से निकासी पर आरबीआइ के छह माह के प्रतिबंध से करीब 09 हजार खाताधारकों सकते में हैं। बैंक में प्रदर्शन और विभिन्न स्तर पर वह अपनी पीड़ा बयां कर चुके हैं।

खाताधारकों की ओर से लगातार बढ़ते दबाव के बाद बैंक के चेयरमैन मयंक ममगाईं और बोर्ड के अन्य सदस्य गुरुवार को आरबीआइ के अधिकारियों से मिले थे। प्रबंधन ने बताया कि खाताधारक निरंतर दबाव बना रहे हैं और विभिन्न अनिवार्य कारोबारी और अन्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए नकदी की मांग कर रहे हैं। आरबीआइ अधिकारियों ने इस दिशा में जल्द सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

बैंक के चेयरमैन मयंक ममगाईं ने कहा कि आरबीआइ ने इस बात पर सहमति दी है कि पांच लाख रूपये से अधिक की जमा राशि वाले खातों से आंशिक निकासी की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए काम की अनिवार्यता बतानी होगी। चिकित्सा, शिक्षा, कारोबार और ऋण अदायगी जैसे मामलों में प्रमाण दिए जाने के बाद आरबीआइ को जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद आरबीआइ तत्काल अनुमति प्रदान कर देगा। फिर भी अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बड़े खातों से आरबीआइ कितनी धनराशि की निकासी की अनुमति देगा।
डीआइसीजीसी ने दिए फार्म, छोटे खाताधारकों को राहत

अर्बन कोओपरेटिव बैंक लि. के सचिव बीरबल के अनुसार डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन (डीआइसीजीसी) ने छोटे खाताधारकों को राहत देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बैंक को कार्पोरेशन की तरफ से आवश्यक फार्म भी प्राप्त हो गए हैं। करीब 40 से 45 दिन के भीतर 05 लाख रुपये तक की जमा राशि वाले खातों से निकासी शुरू करा दी जाएगी।
80 प्रतिशत से अधिक हैं छोटी जमा वाले खाते

क प्रबंधन के अनुसार बैंक के कुल 09 हजार के करीब खातों पर रोक लगी है। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक खाते ऐसे हैं, जिनमें 05 लाख रुपये या इससे कम की धनराशि जमा है। लिहाजा, डीआइसीजीसी की अनुमति के क्रम में अधिकतम खाताधारकों को राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अर्बन कोओपरेटिव बैंक में बड़ा घोटाला, 124 करोड़ फंसे... RBI ने रकम निकालने पर लागई रोक

यह भी पढ़ें- Alternative Headlineदेहरादून अर्बन कोओपरेटिव बैंक: आरबीआई प्रतिबंध से खाताधारकों में आक्रोश, प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160517