छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज। प्रतीकात्मक
जागरण संवाददाता, देहरादून। सड़क को अवरोध कर रही स्कूटी को हटाने कहा तो आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान घर पर बुरी तरह से तोड़फोड़ की और एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गणेश विहार नेहरू कालोनी निवासी अमित चौहान ने बताया कि 14 फरवरी की रात को उनके गेट के सामने समीर निवासी शीतला विहार ने अपनी स्कूटी खड़ी की हुई थी, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहा था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उस व्यक्ति को उनके भाई रविन्द्र रावत ने स्कूटी हटाने को कहा गया तो समीर ने अभद्र भाषा और गाली गलौज शुरू कर दी और धमकी दी। इस दौरान समीर से कहासुनी हो गई। थोडी देर बाद समीर उसका भाई साहिल , शिवम, वंशु कटारिया, दीपक निशाद और उसका बडा भाई कुल मिलाकर 20 लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
इस दौरान अमित चौहान और उनके भाई रविंदर रावत व घर पर आए मेहमान आशीष कंडवाल पर जानलेवा जानलेवा हमला कर दिया। अमित चौहान ने बताया कि उनके 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता इस घटना से बेहद डर गए व हमलावरों को समझाते रहे, लेकिन फिर भी हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और अमित चौहान का पैर तोड़ दिया।
नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित समीर, साहिल, शिवम, वंशु कटारिया, दीपक निसाद व उसके भाई सहित अन्य के विरुद्ध मुकमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग
यह भी पढ़ें- देहरादून में साइबर ठगों का आतंक, तीन बुजुर्गों से 12 लाख से अधिक की ठगी |