search

नेपाल भाग गया गैंगस्टर गुग्गा, पाकिस्तानी कैदियों के साथ जेल तोड़कर हुआ था फरार; जम्मू-कश्मीर पुलिस में हड़कंप

LHC0088 1 hour(s) ago views 595
  

फोटो कैप्शन: आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से भागे पाकिस्तानी सना उल्लाह व अहसान, दाएं में गैंगस्टर गुग्गाl जागरण आर्काइव






जागरण संवाददाता, जम्मू। सीमावर्ती क्षेत्र आरएसपुरा में स्थित बाल सुधार गृह से पुलिस कर्मियों पर हमला कर फरार हुए जम्मू के खौफ गैंग के गुर्गे करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा के नेपाल भाग जाने की सूचना है, जिससे जम्मू पुलिस में हड़कंप मचा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जम्मू से फरार होने के दौरान ही गुग्गा और उसके साथ भागे दोनों पाकिस्तानी नागरिकों की बिहार के रास्ते नेपाल भागने की साजिश थी, लेकिन अंबाला कैंट में दो दिन पहले पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए, जबकि गुग्गा चकमा देकर भाग गया और अब नेपाल में छिपा बैठा है।

सूत्रों के अनुसार, गुग्गा और दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने विदेश में बैठे खौफ गैंग के कुछ सदस्यों के इशारे पर फरार होने की साजिश रची थी। अंबाला में उन्हें गैंग के सहयोगियों द्वारा एक लाख रुपये की रकम मुहैया कराई जानी थी, ताकि तीनों बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकें।
पाकिस्तानी कैदियों ने किए खुलासे

वहीं, अंबाला से जम्मू लाए गए अहसान अनवर निवासी ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान) और मोहम्मद सना उल्लाह निवासी बस्ती जावेवाला, पंजाब (पाकिस्तान) ने पूछताछ में कई राजफाश किए हैं।

उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद वे विदेश में बैठे खौफ गैंग के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में थे। इससे पहले दोनों को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया।

दोनों को आरएसपुरा थाने में रखने की जगह उन्हें जम्मू पुलिस के आतंक विरोधी दस्ते स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को सौंप दिया गया है, ताकि उनसे नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर गहन पूछताछ की जा सके।
विशेष टीमों का किया गया गठन

वहीं, जम्मू पुलिस गुग्गा के करीबियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है और उसकी नेपाल में मौजूदगी की सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी परतों को खोलने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और गुग्गा को जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जम्मू पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें गुग्गा या उसके सहयोगियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162807