राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का प्रथम बजट सत्र नौ मार्च से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। उन्होंने यह सत्र गैरसैंण में ही कराने का निर्णय लिया।
अधिसूचना जारी होने के बाद सत्र को लेकर सरकार व शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस सत्र में राज्य सरकार वर्ष 2026-27 का बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय कार्य प्रस्तुत कर सकती है। सत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की संभावना है।
सत्र को देखते हुए गैरसैंण में भी प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां सुरक्षा, आवास और अन्य व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि सत्र सुचारु रूप से संचालित हो सके।
यह भी पढ़ें- गैरसैंण में उत्तराखंड बजट सत्र, चुनावी साल में बढ़ सकती है अवधि
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने की उत्तराखंड बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, सीएम धामी को लिखा लेटर |