search

AUS vs OMAN: जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, ओमान से होगा मुकाबला

Chikheang 1 hour(s) ago views 108
  

ऑस्ट्रेलिया का ओमान से होगा मुकाबला



पीटीआई, पल्लेकल। अपने ग्रुप के दो महत्वपूर्ण मैच में हार से निराश ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को ओमान की कमजोर टीम के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज करके टी-20 विश्व कप में अपनी निराशाजनक अभियान का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी। सीमित ओवरों के क्रिकेट में छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम मंगलवार को कैंडी में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई थी।

इससे जिम्बाब्वे को एक महत्वपूर्ण अंक मिला, जिससे उसने श्रीलंका के साथ ग्रुप बी से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया। यह 2009 के बाद पहला अवसर है, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई। उसके कई प्रमुख खिलाड़ी अब 30 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से केवल एक ही मैच जीता है। उसने आयरलैंड को 67 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका में 2024 में खेले गए विश्व कप में ओमान को 39 रन से हराया था। दोनों देशों की वर्तमान टीम में शामिल कई खिलाड़ी उस मैच का हिस्सा थे।
चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटों से जूझना पड़ा है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट की वजह से टूर्नामेंट में नहीं खेल सके। इसके अलावा कप्तान मिचेल मार्श भी विश्व कप के दौरान चोट से जूझते रहे, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। हालांकि, अब वे जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऑस्‍ट्रेलिया को तुक्‍के से नहीं हराया..., श्रीलंका को रौंदकार जिम्बाब्वे ने किया साबित

यह भी पढ़ें- कप्तान पडिक्कल के दोहरे शतक के दम पर कर्नाटक ने 11 सालों बाद की फाइनल में एंट्री, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होगा निर्णायक रण
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164697