search

धनबाद भाजपा संगठन चुनाव: महानगर की कमान श्रवण राय, ग्रामीण की जिम्मेदारी मोहन कुंभकार को

cy520520 2026-1-9 20:26:38 views 664
  

जिलाध्यक्ष चुने जाने पर श्रवण राय को पटका पहनाकर स्वागत करते विधायक राज सिन्हा।  



डिजिटल डेस्क, धनबाद। Jharkhand BJP District Presidents List: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होने लगी है। श्रवण राय को लगातार दूसरी बार धनबाद महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहन कुंभकार को धनबाद ग्रामीण भाजपा का जिलाध्यक्ष चुना गया है।  

  

झारखड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार गुरुवार को धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में एकल नामांकन हुआ था। महानगर अध्यक्ष के लिए श्रवण राय और ग्राामीण अध्यक्ष के लिए मोहन कुंभकार ने नामांकन किया। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में दोनों के नाम की घोषणा पार्टी कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी ने की।
भाजपा ने 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के तहत झारखंड में 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन पूर्ण कर लिया गया है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने मंगलवार को नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की।

रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए। वहीं रांची पूर्वी और पश्चिमी जिलाध्यक्षों की घोषणा में कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू मौजूद रहे। दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय तथा रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद की उपस्थिति में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व की शुरुआत की गई थी। प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडल और जिला स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी क्रम में आज पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष इस प्रकार हैं-

    क्रम जिला नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष
   
1दुमकारूपेश मंडल

2पाकुड़श्रीमती सरिता मुर्मू

3जामताड़ासुमित शरण

4देवघरसचिन रवानी

5गोड्डाश्रीमती लक्ष्मी चक्रवर्ती

6साहेबगंजगौतम यादव

7धनबाद (ग्रामीण)मोहन कुंभकार

8धनबाद (महानगर)श्रवण राय

9गिरिडीह (महानगर)रंजीत कुमार राय

10गिरिडीह (ग्रामीण)महेंद्र वर्मा

11हजारीबागविवेकानंद सिंह

12चतरारामदेव भोक्ता

13रामगढ़संजीव कुमार

14रांची (महानगर)वरुण साहू

15रांची (पूर्वी)विनय महतो धीरज

16रांची (पश्चिमी)नरेंद्र सिंह

17गुमलासागर उरांव

18सिमडेगादीपक पुरी

19पलामूअमित तिवारी

20लातेहारबंशी यादव

21चाईबासाश्रीमती गीता बालमुचू

22चक्रधरपुरदीपक पासवान

23सरायकेला-खरसावांहरे कृष्ण प्रधान


डॉ. वर्मा ने बताया कि संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से रांची ग्रामीण को पूर्वी एवं पश्चिमी दो जिलों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण को नए सांगठनिक जिलों के रूप में गठित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। घोषित 23 जिलाध्यक्षों की सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों में चार अनुसूचित जनजाति वर्ग और एक अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इनमें से आठ जिलाध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163508