search

कानपुर में दो ओवरलोड वाहन सीज, 65 गाड़ियों पर 4.27 लाख रुपये लगा जुर्माना

Chikheang 2025-12-8 19:40:20 views 1254
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने दो ओवरलोड वाहन सीज कर 65 गाड़ियों का चालान कर 4.27 लाख का जुर्माना लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नर्वल एसडीएम विवेक कुमार मिश्र व एसीपी अभिषेक पांडेय और एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में महाराजपुर थानाक्षेत्र में नर्वल मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ ही ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की।

एसडीएम ने बताया कि बिना नंबर प्लेट या ढंकी नंबर प्लेट वाले वाहन, ओवरलोड, बकाया टैक्स वाले, बिना वैध तिरपाल के खनिज ढुलाई, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न होना, बिना लाइसेंस वाहन संचालन और नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113