search

होली पर गरीबों की गुजिया मीठी करेगी योगी सरकार... दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह की तीन किलो चीनी एक साथ मिलेगी

deltin33 2 hour(s) ago views 841
  



जागरण संवाददाता, हाथरस। मार्च के शुरुआत के सप्ताह में होली का त्योहार है। साधन संपन्न तो त्योहारों को मना लेते हैं मगर गरीब को त्योहार बनाने के लिए सोचना पड़ता है। मगर अब गरीबों को सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि योगी सरकार गरीब वर्ग की मदद करने को खड़ी है।

तभी तो अति गरीब यानी अंत्योदय कार्ड धारकों को बाजार से आधे से भी कम रेट में चीनी देने की तैयारी कर ली है ताकि वह भी अपनी गुजिया को मीठी कर सकें। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत एक सिलेंडर भी महिला लाभार्थियों को दिए जाने की बात आपूर्ति विभाग ने की है। चीनी और गैस सिलेंडर मिलने पर गरीब परिवारों को थोड़ी राहत मिल सकेगी।

होली पर अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मिलेगी। प्रति कार्ड तीन किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी। इसके साथ ही इस माह गेहूं व चावल भी दिया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी धु्रवराज यादव ने बताया कि होली के मौके पर अंत्योदय कार्ड पर प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 14 किलोग्राम चावल के साथ चीनी भी दी जाएगी। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट एक किलोग्राम गेहूं, दो किग्रा चावल उपलब्धता के अनुसार दिया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसी राशन कार्ड धारक को पूरा राशन नहीं मिल रहा अथवा राशन मिलने में परेशानी हो रही है तो वह इसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से कर सकते हैं। अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हाथरस जंक्शन पर 160 KM/घंटा की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, \“कवच\“ प्रणाली का सफल परीक्षण
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473830