search

लखनऊ में खौफनाक वारदात: युवक को बोनट पर लटकाकर कार सवार ने 1 KM तक दौड़ाई कार, फिर कुचलकर हुआ फरार

cy520520 2026-2-20 05:56:48 views 491
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी में तेज रफ्तार कार सवार ने बुधवार की देर रात लैया-चना विक्रेता को जोरदार टक्कर मारी। बचने के लिए विक्रेता कार का वाइपर पकड़कर बोनट पर लटक गया। कार सवार उसे बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक कार दौड़ा ले गया।

लाइ चना विक्रेता नीचे गिरा तो कार सवार उसे कुचलते हुए फरार हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार देर शाम भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बदायूं के निजामपुर निवासी 34 वर्षीय विमल पाल एलडीए कॉलोनी में रहकर ठेले पर लैया-चना बेचते थे। दोस्त राजेश ने बताया कि बुधवार की देर रात वह बिक्री के बाद ठेला लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच कानपुर रोड पर तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह कार के बोनट पर जा गिरे। जान बचाने के लिए उन्होंने शीशे के पास कार का वाइपर पकड़ लिया। कार चालक गाड़ी रोकने के बजाए उन्हें लगभग एक किलोमीटर बोनट पर लटकाकर घसीट ले गया। विमल लगातार कार रोकने के लिए शोर मचाते रहे। इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और विमल कार के नीचे गिरे।

कार सवार उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। काफी देर वह सड़क किनारे घायल हालत में पड़े रहे। राहगीरों ने सूचना विमल के परिवारजन को दी। इसके बाद परिवारजन पुलिस को सूचना दिए बिना घायल को लोकबंधु अस्पताल लेकर चले गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी; कोच की खिड़की हुई क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई अजीत ने कृष्णा नगर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि कार चालक की तलाश में टीम लगाई गई हैं। सीसी फुटेज में वैगनआर कार से घटना होने की जानकारी मिल रही है। उसे जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। कार में कितने लोग सवार थे अभी स्पष्ट नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725