search

MP संजय सेठ ने पिस्का स्टेशन का निरीक्षण किया, राजधानी एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनों के ठहराव का भेजेंगे प्रस्ताव

deltin33 1 hour(s) ago views 969
  

पिस्का स्टेशन का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, रांची। रांची के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने पिस्का रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव मुख्यालय भेजने की बात कही है। रांची–डालटनगंज ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस और पुरुलिया–आनंद विहार ट्रेन को पिस्का में रोकने की पहल की जा रही है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित इस स्टेशन को भविष्य में आनंद विहार की तर्ज पर विस्तार देने की तैयारी है। पिस्का रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है।

  

निरीक्षण के दौरान सांसद ने नए स्टेशन भवन, विस्तृत खुला परिसर, फुट ओवरब्रिज, दो लिफ्ट, तीन प्लेटफार्म, पार्किंग, प्रतीक्षालय और कार्यालय भवन का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने स्टेशन के वर्तमान स्वरूप और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि 2019 में यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है।
नई ट्रेनों के ठहराव की पहल, मुख्यालय भेजा जाएगा प्रस्ताव

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची–डालटनगंज ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा और इसे पिस्का स्टेशन पर रोकने की सिफारिश की जाएगी। इसके साथ ही लोहरदगा–डालटनगंज होते हुए नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के एक मिनट के ठहराव का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा प्रस्तावित पुरुलिया–आनंद विहार ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर उसका ठहराव भी पिस्का में सुनिश्चित कराने की पहल की जाएगी। सांसद ने डीआरएम को निर्देश दिया कि इस रूट से गुजरने वाली विशेष ट्रेनों के ठहराव पर भी सकारात्मक पहल की जाए। वर्तमान में यहां लोहरदगा पैसेंजर, सासाराम इंटरसिटी और चोपन पैसेंजर का ठहराव है। नई ट्रेनों के जुड़ने से यात्रियों को रांची मुख्य स्टेशन की भीड़ से राहत मिलेगी।

  
पांच नई लाइन, भूमि अधिग्रहण शुरू

स्टेशन के विस्तार के लिए पांच नई रेलवे लाइनों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है, ताकि ट्रेनों की पार्किंग और परिचालन बेहतर ढंग से हो सके। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के तहत पिस्का स्टेशन को आनंद विहार की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। नए यार्ड, विस्तृत पार्किंग और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे के पास उपलब्ध भूमि के आधार पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

  
आसपास के इलाकों को मिलेगा लाभ

पिस्का स्टेशन के सशक्त होने से रातू रोड, पंडरा, कटहल मोड़, धुर्वा और स्मार्ट सिटी क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को रांची स्टेशन जाने की आवश्यकता कम होगी और समय की बचत होगी। सांसद ने कहा कि उद्देश्य पिस्का को रांची रेल क्षेत्र के विस्तार का नया केंद्र बनाना है, ताकि बढ़ती आबादी के अनुरूप रेल सुविधा का विस्तार हो सके। आने वाले समय में पिस्का स्टेशन क्षेत्रीय विकास का प्रमुख आधार बनेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473791