search

बिहार में 52 लाख आंगनबाड़ी बच्चों को मई तक मिलेगी दो सेट पोशाक, 213 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

LHC0088 1 hour(s) ago views 625
  



राज्य ब्यूरो, पटना। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को विधानपरिषद में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो सेट पोशाक देने की योजना है। इस साल अप्रैल-मई तक 52 लाख बच्चों को पोशाक उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसके लिए 213 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे एक लाख मीटर से अधिक कपड़ा खरीदा जाएगा। वह उर्मिला ठाकुर के अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए 490 आंगनबाड़ी केंद्रों में पालना घर की व्यवस्था भी की गई है।

वहीं अशोक कुमार ने तारांकित प्रश्न में 1300 केंद्रों के किराये के भवन में चलने को लेकर सवाल किया। इस पर मंत्री ने बताया कि नाबार्ड से 300 करोड़ का ऋण लेने की स्वीकृति मिली है। इससे 2500 आंगनबाड़ी केंद्रों का चरणवार ढंग से निर्माण किया जाएगा। नवादा में भी 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर विधायकों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर की वस्तुस्थिति और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अब तक 116 विधायक नवनिर्मित आवास में प्रवेश कर गए हैं।

अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवासीय परिसर में हरियाली बढ़ाने, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने, वर्षा जल संचयन के लिए उत्तम प्रबंध सुनिश्चित कराने, स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना, मूलभूत चिकित्सा व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- JLNMCH में मरने पर भी नहीं मिलता \“सुकून\“, निर्दयी है सिस्टम का \“शव वाहन\“

यह भी पढ़ें- बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी: 1814 किमी सड़क, 72 पुलों का निर्माण पूरा

यह भी पढ़ें- पटना एम्स के पास अपार्टमेंट से गिरकर हुई छात्रा की मौत रहस्य बरकरार, 4 युवकों का होगा नार्को-पॉलिग्राफी टेस्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162762