search

डीआरडीओ की गगनयान मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि, ड्रोग पैराशूट का किया सफल परीक्षण

LHC0088 1 hour(s) ago views 729
  

गगनयान मिशन के लिए डीआरडीओ ने किया ड्रोग पैराशूट परीक्षण (फोटो- एक्स)



एएनआई, नई दिल्ली। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान मिशन में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। डीआरडीओ ने गगनयान मिशन के लिए ड्रोग पैराशूट का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) में रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज (आरटीआरएस) केंद्र में 18 फरवरी को किया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण इसरो और डीआरडीओ की टीमों ने मिलकर किया। परीक्षण ने पैराशूट की मजबूती और सुरक्षा को साबित किया है। यह परीक्षण मजबूत पैराशूट के डिजाइन और निर्माण में भारत की विशेषज्ञता को साबित करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गगनयान ड्रोग पैराशूट के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, इसरो और उद्योग जगत की सराहना की और कहा कि यह परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

गोरतलब है कि गगनयान मिशन के तहत तीन अंतरिक्षयात्रियों के दल को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाकर भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162705