search

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा ढहने से एक मजदूर की दबकर मौत, 3 लोग जख्मी

cy520520 Yesterday 22:57 views 918
  

दिवंगत आशाराम लोधी, फाइल फोटो



संवाद सूत्र, जागरण फतेहपुर। हथगाम कस्बे के कजियाना मोहल्ले में गुरुवार सुबह नवनिर्मित भवन के छज्जे की शटरिंग खोलते समय छज्जा ढह गया जिससे चार मजदूर दब गए। चीख पुकार के बीच ग्रामीणों ने मलबा को हटाया तब तक एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  

कजियाना कस्बा के वार्ड 12 कजियाना मोहल्ला निवासी ओम शांती ने पखवाड़े भर पूर्व मकान में शटरिंग डलवाई थी। गुरुवार को प्रयुक्त शटरिंग खोलने के लिए निहालपुर गांव से 20 वर्षीय मजदूर आशाराम लोधी, सुरेंद्र कुमार, छोटू व शिवा पहुंचे।

शटरिंग खोलने के दौरान अचानक छज्जा गिर गया। छज्जा के मलबे में दबकर चारों मजदूर घायल हो गए। ग्रहस्वामी व पड़ोसियाें की मदद से घायलों काे बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सीय टीम ने परीक्षण के बाद आशाराम को मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत के पिता वीरेंद्र सिंह लोधी किसानी व मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिवंगत, दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई रोहित कुमार पिता के काम में हाथ बंटाता है। एसओ दुर्गेश प्रसाद गुप्त ने बताया कि किसी के सूचना न देने से घटना संज्ञान में नहीं है।

यह भी पढ़ें- हाईवे पर शीशा साफ कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने मार दी टक्कर, दोनों गाड़ियों के बीच में फंसा; मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160331