search

बदरीनाथ महायोजना: मार्च के पहले सप्ताह से फिर शुरू होंगे विकास कार्य

LHC0088 Yesterday 19:57 views 395
  

बदरीनाथ धाम में महायोजना के कार्यों का निरीक्षण करते अपर सचिव व लोनिवि के अधिकारी। साभार-अजय कृष्ण मेहता



संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ महायोजना के कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए लोनिवि के अपर सचिव विनीत कुमार व मुख्य अभियंता मुकेश परमार के साथ लोनिवि परियोजना क्रियान्वयन यूनिट (पीआइयू) के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में निरीक्षण किया। निर्णय लिया गया कि मार्च प्रथम सप्ताह से महायोजना का कार्य फिर शुरू कर दिए जाएंगे।

लोनिवि के मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने बदरीनाथ महायोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा की और तय हुआ कि मार्च प्रथम सप्ताह में रिवर फ्रंट, आवासीय भवन, चिकित्सालय भवन और एडमिन भवन की तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इसके लिए लोनिवि पीआइयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल को निर्माण कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

महायोजना का कार्य देख रहे लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शीतकाल के दौरान बर्फबारी के चलते जनवरी प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य बंद किए गए थे। हालांकि, इस बार धाम में पिछले साल की अपेक्षा काफी कम बर्फ है।

अराइवल प्लाजा के आसपास बर्फ पूरी तरह पिघल चुकी है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो कार्य मार्च प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही कार्य शुरू करने के लिए बदरीनाथ तक हाईवे भी सुचारु है।

विदित हो कि बदरीनाथ धाम में इस बार बहुत अधिक बर्फ नहीं है। रिवर फ्रंट के साथ अन्य कार्य स्थलों की बर्फ भी पिघल रही है। मौसम का ऐसा ही मिजाज रहा, फरवरी आखिर तक काफी बर्फ पिघल जाएगी, जो कार्य दोबारा शुरू करने के लिए उचित समय है।
वर्ष 2022 में शुरू हुए थे महायोजना के कार्य

बदरीनाथ महायोजना के कार्य वर्ष 2022 से चल रहे हैं। प्रथम चरण में बदरीनाथ धाम में सड़कों का विस्तार, पर्यटक प्रबंधन भवन और शेष नेत्र व बदरीश झील का सुंदरीकरण किया जा चुका है।

द्वितीय चरण में रिवर फ्रंट, ईवी ट्रेक व चिकित्सालय भवन के साथ अन्य निर्माण होने हैं। प्रथम व द्वितीय चरण के कार्य लगभग अंतिम चरण में हैं।

अब तृतीय चरण में बदरीनाथ मंदिर के 75 मीटर दायरे में सुंदरीकरण के साथ मंदिर प्रशासनिक भवन का निर्माण होना है। हालांकि, अभी बदरीनाथ मंदिर के आसपास भवनों को हटाने का कार्य होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से होगी शुरू,15 मार्च से हटाई जाएगी पैदल मार्ग पर जमी बर्फ

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति पर घमासान, परंपरा बनाम नियमों के बीच जंग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162675