search

BSNL की नई पहल से दरभंगा के ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट हर घर तक

deltin33 3 hour(s) ago views 108
  

बीएसएनएल के कर्मी के साथ बैठक करते सांसद। जागरण  



जागरण संवाददाता , दरभंगा । बीएसएनएल और इससे जुड़ी संचार सेवाओं को मजबूत कर जिले में मजबूत मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए पहल की जा रही है।

पीएम शक्ति गति योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न आयामों से जोड़कर दरभंगा जिला की संचार सेवा को देश स्तर पर अव्वल बनाने के लिए दूरसंचार अधिकारियों को सेवा भाव से करना होगा।  

सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को बलभद्रपुर लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय कक्ष में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उक्त बातें कही।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा इस बजट में 73.990.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिससे बीएसएनएल को पुनर्जीवित कर इसे लोकप्रिय बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य शुरू करें तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी फोर जी एवं फाइव जी तकनीक सेवा को गति देने के लिए अत्याधुनिक सेवाओं से जोड़ें।

सांसद ने बताया कि दरभंगा जिले में 121 से अधिक बीएसएनएल टावर में फोर जी सेवा क्रियाशील है जिसे क्रियाशील बनाकर गति देने की आवश्यकता है ताकि सुदूर देहाती क्षेत्रों तक उच्च गति से फोर जी तथा फाइव जी सेवाओं को बढ़ावा मिल सके।

अधिकारयों को संचार सेवा के क्षेत्र में दरभंगा को देश के शीर्ष जिला में शामिल करने के पहल करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि कारण दरभंगा इससे जुड़ी बुनियादी ढांचा को मजबूत कर ग्रामीण ब्रांड बैंड तथा नेटवर्क को विस्तारित करें।

बताया कि बीएसएनएल के जिले में 121 टावर पर फोर जी कार्यरत हैं। एक सौ नए टावर लगाने के लिए देहाती क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा जा रहा है।

जिले में काम कर रही सभी टावर को फोर जी से फाइव जी में उन्नयन किए जाने की पहल शुरू कर दी गई है। बैठक में क्षेत्रीय वरीय प्रबंधक विनोद गुप्ता, सहायक वरीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार तथा नेटवर्क के वरीय अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473705