search

आशिक से फोन पर करती थी घंटों तक बात, कासगंज में गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या; जेल भेजा

cy520520 3 hour(s) ago views 93
  

पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या करने वाला पति।  



जागरण संवाददाता, कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुराने आशिक से फोन पर बात करने की जानकारी मिलने पर पति ने ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

भाई और पिता ने उसके शव पड़ौस के ही खेत जाकर दफना दिया। ससुराली पक्ष काफी दिनों पीड़िता की मां एवं अन्य स्वजन को गुमराह करता रहा। शनिवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू की। तब इस घटना का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां कायमगंज के गांव जिजपुरा निवासी सोमवती पत्नी प्रेमपाल ने पुलिस को तहरीर दी थी।

उन्होंने अपनी बेटी का विवाह सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर निवासी रवेंद्र पुत्र छोटे लाल के साथ 14 दिसंबर 2024 में किया था। कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी प्रियंका का उत्पीड़न करने लगे।

14 अप्रैल 2025 को जेठ राजेश ने फोन कर मायके में बताया कि रवेंद्र और प्रियंका काम के सिलसिले में बाहर चले गए हैं। करीब एक साल बीत जाने के बाद पीड़िता को बेटी को लेकर चिंता हुई।

उसने व उसके पुत्र बीटू ने कई बार प्रियंका के संबंध में ससुरालियों से हालचाल लेने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सोमवती ने सीओ संदीप वर्मा को पति एवं अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया।

इस पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित रवेंद्र को सनौड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि शादी के करीब चार माह बाद उसने अपनी पत्नी प्रियंका को प्रेमी के साथ बातचीत करते देखा था। कई बार टोका-टाकी हुई।

लेकिन एक दिन रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसने पत्नी की मारपीट कर दी और घर में रखी कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पत्नी की मृत्यु पर वह घबरा गया।

भाई राजेश के साथ मिलकर बिस्तर की चादर सहित शव को प्लास्टिक की बोरी में भरा और बुग्गी में डालकर अपने पिता छोटे लाल के सहयोग से गांव गढ़ी बढ़ोला में खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर सड़े-गले शव को निकलवाया है।

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। हत्या में सहयोग करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष चंचल सिरोही, एसआइ अवधेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, अमीर चंद्र शामिल हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160239